Simdega News: रामरेखा धाम महोत्सव की तैयारी शुरु, 10 नवंबर तक सड़क निर्माण पूरा करने का निर्देश
सिमडेगा, अक्टूबर 13 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले श्री रामरेखा धाम महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई। मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। पथ निर्माण विभाग को 10 नवंबर तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया। डीडीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को रामरेखा जलापूर्ति योजना की मरम्मत कर महोत्सव के दौरान निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने, वाहनों की क्षमता बढ़ाने और मेला पहुंचने के लिए अलग-अलग म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.