सिमडेगा, जुलाई 24 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार ने जिले का दौरा कर विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। आयुक्त ने सबसे पहले श्रीरामरेखा धाम पहुंच पूजा-अर्चना कर धाम की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता की जानकारी प्राप्त की। मौके पर रामरेखा धाम समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए संचालित पर्यटन विकास योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान रामद्वार, कैफेटेरिया, मुक्ताकाश रंगमंच, संग्रहालय, कियोस्क, गज़ीबो, लक्ष्मण एवं सीता कुंड का सौंदर्यीकरण, बहुउद्देशीय भवन, विवाह मंडप, पार्किंग, उद्यान एवं लैंडस्केपिंग, सार्वभौमिक सुविधा युक्त शौचालय, सौर ऊर्जा संयंत्र और अग्निशमन व्यवस्था सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। आयुक्त ने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण...