सिमडेगा, जुलाई 15 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय जीतुटोली मैदान में जनता उच्च विद्यालय के क्लर्क इश्दोर कंडुलना एवं कोनसोदे स्कूल के शिक्षक जोसेफ सुरीन के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय मैत्रीपूर्ण बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मुखिया लोरेंस बागे उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला जनता उच्च विद्यालय जीतुटोली और कोनसोदे स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें कोनसोदे स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रामपुर स्कूल गुमला और कोनसोदे स्कूल बानो के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रामपुर स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत हासिल कर टूर्नामेंट का...