Simdega News: रागी के खेतों में उतरीं डीसी, 250 एकड़ में लगे फसल का लिया जायजा
सिमडेगा, अक्टूबर 26 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने सोमवार को प्रखंड के शाहपुर गांव पहुंच वहां लगे रागी के खेतों में उतर मडुवा खेती का जायजा लिया। इस दौरान डीसी का अलग अंदाज दिखा। मड़ुवा के खेतों के बीच पहुंचीं डीसी ने किसानों से बातचीत की। बुजुर्ग महिला का हालचाल पूछा और महिला उद्यमियों के काम को देखकर उनका हौसला बढ़ाया। शाहपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ डीसी का स्वागत किया। इसके बाद डीसी ने बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत करीब 250 एकड़ में हो रही मड़ुवा की खेती देखने पहुंचीं। खेतों में फसल की स्थिति का जायजा लेने के साथ किसानों से खेती की जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पेंशन, राशन और गांव की समस्याओं के बारे में भी पूछा। ग्रामीणों ने अपनी परेशानियां रखीं, जिनके समाधान का उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.