Simdega News: रक्षाबंधन पर पौधों को राखी बांध संरक्षण का लिया संकल्प
सिमडेगा, अगस्त 27 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय लचरागढ़ की छात्राओं ने बानो रेलवे स्टेशन परिसर में भाई-बहन के प्रेम के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया। विद्यालय की ओर से स्टेशन स्थित बाल उद्यान में आम, कटहल, इमली, अमरूद और नींबू के पांच फलदार पौधे लगाए गए। छात्राओं ने पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इससे पहले रेलवे अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने रेलवे कर्मियों, अस्पताल कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की कलाई पर राखी बांधी। प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहु ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में सेवा, संस्कार और स्वावलंबन की भावना विकसित करना है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: 350 भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.