Simdega News: रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्त संग्रह
सिमडेगा, सितम्बर 26 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शनिवार को सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 13 यूनिट रक्तदान किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप बेहरा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मददगार हो सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। चिकित्सकों ने रक्तदान को लेकर लोगों के बीच जागरूकता भी फैलाई। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नूंह में 30 युवाओं ने किया रक्तदान रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.