Simdega News: योग्य लाभुकों को योजना का दिया गया लाभ
सिमडेगा, अक्टूबर 13 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित प्रखण्ड स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक हुई। बैठक में योग्य लाभुकों का चयन प्राप्त आवेदन के आधार पर किया गया जिसमें सुकर विकास योजना के लिए चार लाभुकों का चयन किया गया। वहीं बतख पालन के लिए 26 लक्ष्य के विरुद्ध छह लाभुक का चयन किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सामरोम पौल टोपनो ने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी से कहा कि लक्ष्य के विरुद्ध कम आवेदन का प्राप्त होना दुखद लाभुकों के बीच सरकार की इस कल्याणकारी योजना हेतु प्रचार प्रसार की आवश्यकता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अनुदानित दर पर वितरण किए जाने की बात कही। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.