सिमडेगा, जुलाई 31 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। रेक्टर फा पीयूष खलखो ने क‍हा कि पूरे संसार के येसु समाजी को उनके येसुसंघी होने पर गर्व है। यह वचन संत इग्नासियुस का है। जो सभी येसु समाजियों के लिए है। यह समस्त मनुष्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिकता का बीज बोने वाला है। फा पीयूष शुक्रवार को संत अन्‍ना महागिरजाघर में संत इग्‍नासियुस लोयला पर्व के मौके पर आयोजित मिस्‍सा पूजा समारोह में मसीही धर्मावलंबियों को संदेश दे रहे थे। यह भी पढ़ें- Simdega News: संसारिक मोह का त्याग कर सेवकाई कार्य में जुटे थे संत लोयला: बाड़ासंत इग्नासियुस के वचन मौके पर उनकी अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई। मिस्‍सा पूजा का शुभारंभ मनन-चिंतन, प्रार्थना के साथ किया गया। बाइबल और सुसमाचार पाठ के बाद मुख्य अनुष्ठाता बिशप के द्वारा धार्मिक प्रवचन प्रस्तुत क...