सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के केंदूटोली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। जहां कुरडेग ने दरीडीह को 3-2 गोल से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: राधे इलेवन ने ट्राई ब्रेकर के सहारे जीता टूर्नामेंट का खिताबसमापन समारोह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और विशिष्ट अतिथि डीन फा. सुनील तिर्की, जिप सदस्य जोसिमा खाखा एवं श्वेत कुमार एक्का उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित कर बधाई दी।खेल का महत्व मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि खेल क...