सिमडेगा, अगस्त 1 -- Simdega News: पाकरटांड, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोगड़ा में संत इग्नासियुस लोयोला पर्व के मौके पर सांस्कृतिक नाच, हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही भव्य आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा उपस्थित थे। जबकि उनके साथ जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा, पल्ली पुरोहित फा पात्रिक खलखो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संत लोयोला का जीवन त्याग, सेवा, अनुशासन और शिक्षा का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। जबकि सांस्कृतिक परंपराएं समाज की पहचान को जीवंत बनाए रखती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखते हुए आगे...