सिमडेगा, सितम्बर 26 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। कुरडेग थाना क्षेत्र के 23 वर्षीय युवती के सिमडेगा से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती सिमडेगा में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों की शिकायत पर ठेठईटांगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, युवती 24 सितंबर की शाम सिमडेगा में थी। शाम करीब 4:51 बजे उसने अपने मोबाइल फोन से परिजनों को फोन कर बोलबा निवासी अनिल एक्का के साथ जाने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने युवती से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से युवती की खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर परिजन ठेठईटांगर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानका...