सिमडेगा, सितम्बर 26 -- Simdega News: युवक का डुओडेनल परफोरेशन का सफल ऑपरेशन सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।राज हॉस्पिटल सिमडेगा में 17 वर्षीय युवक के छोटी आंत के प्रारंभिक भाग में छेद का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। जानकारी के अनुसार, युवक को 12 सितंबर को तेज पेट दर्द, पेट में अत्यधिक जकड़न की शिकायत के साथ गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया। जांच में छोटी आंत के प्रारंभिक भाग में छेद होने की जानकारी मिली। मरीज को प्रारंभिक उपचार से स्थिर करने के बाद सर्जन डॉ. चंदन कुमार के नेतृत्व में इलाज किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ। वह अब चल-फिर रहा है, सामान्य भोजन कर रहा है स्वस्थ स्थिति में उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...