Simdega News: मौसम की बेरुखी से धानरोपनी की रफ्तार धीमी
सिमडेगा, जुलाई 16 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जून के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली खरीफ खेती इस वर्ष मौसम की बेरुखी की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण जिले में धानरोपनी की गति बेहद धीमी है। कुछ गिने-चुने क्षेत्रों में ही किसान धान की रोपनी शुरू कर पाए हैं। जबकि अधिकांश खेत अब भी बंजर पड़े हैं। बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और कृषि विभाग भी मौसम पर नजर बनाए हुए है। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष जिले में लगभग 85 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि अब तक केवल 14,776 हेक्टेयर में ही धान का छींटा (बिचड़ा) डाला जा सका है। धानरोपनी का कार्य भी कुछ स्थानों पर ही शुरू हुआ है और उसका अद्यतन आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है। लक्ष्य की तुलना में यह स्थिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.