सिमडेगा, अक्टूबर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। मतरामेटा में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव के दौरान प्रार्थना सभा में आस्था, विश्वास और एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रार्थना और आध्यात्मिक वातावरण के बीच ऐसा नजारा प्रस्तुत किया। जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रार्थना सभा का उत्साह प्रार्थना सभा के दौरान अपोस्टल अंकित सजवान ने उपस्थित जनसमूह से एकजुटता और विश्वास का प्रकाश फैलाने का आग्रह किया। उनके आह्वान पर हजारों लोगों ने एक साथ अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जला दी। देखते ही देखते मतरामेटा का पूरा प्रांगण मोबाइल की रोशनी से जगमगा उठा। दूर तक फैली रोशनी ने पूरे वातावरण को बेहद आकर्षक और भावपूर्ण बना दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लाख...