सिमडेगा, अक्टूबर 2 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि।पीएम श्री हाई स्कूल में गुरुवार को शिक्षा विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग एवं कोलेबिरा प्रखंड प्रमुख दुतमी हेमरम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। परियोजना आधारित शिक्षण के तहत विद्यार्थियों को पंचायती राज व्यवस्था और ग्राम सभा की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने ग्राम सभा की बैठक का मॉडल प्रस्तुत करते हुए ग्रामीण समस्याओं, विकास योजनाओं, चर्चा और सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया का मंचन किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय खंडामौदा में आयोजित हुई मॉडल यूथ ग्राम सभा बच्चों ने अलग-अलग...