Simdega News: मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में खेले गए छह मैच
सिमडेगा, सितम्बर 1 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में आयोजित मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन छह मैच खेले गए, बारिश के कारण 2 मैच नहीं हो सके। मंगलवार को महिला वर्ग में चार मैच एवं पुरुष वर्ग में दो मैच खेले गए। पुरुष वर्ग के मैच में हॉकी सिमडेगा के तकनीकी प्रमुख पंखरासियुस टोप्पो ने तथा महिला वर्ग के मैच में सिमडेगा पुलिस के पदाधिकारियो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। महिला वर्ग से आरसी करंगागुड़ी ने संत एंस सामटोली को 2-1 से, यूसी रेंगारिह और बांसजोर की टीम बराबरी पर रही। जबकि संत जेवियर बरवाडीह की टीम ने आरसी करंगागुड़ी को 3-0 से और एसटीसी सिमडेगा की टीम सीईओ को 3-0 से पराजित किया। वहीं पुरुष वर्ग में बानाबीरा ने ताराबोगा को 2-0 से, और सीईओ सिमडेगा ने मुडिया को 3-1 से पराजित कर प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.