Simdega News: मुनि देवी के इलाज को भरत ने दी 20 हजार का आर्थिक सहयोग
सिमडेगा, अक्टूबर 6 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के खैरनटोली निवासी और पेशे से सब्जी विक्रेता मुनि देवी के गंभीर बीमारी के इलाज के लिए समाजसेवी सह सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद ने आर्थिक सहायता प्रदान की। मंगलवार को भरत ने मुनी की बेटी को बीस हजार रुपए नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया। ताकि मुनि का इलाज समय पर हो सके। परिजनों ने बताया कि मुनि देवी सब्जी बेचकर किसी तरह अपने परिवार का गुजर-बसर करती हैं। बीते कुछ समय से वह गंभीर बीमारी की चपेट में हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटक (ओडिशा) ले जाने का परामर्श दिया था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के सामने मरीज को कटक ले जाने और दवा-इलाज के खर्च को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया था। परिजनों ने अपनी इस लाचारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.