सिमडेगा, सितम्बर 27 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाकुटोली से बानो सड़क चौड़ीकरण कार्य से प्रभावित ग्रामीणों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रभावित ग्रामीणों ने तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के नाम आवेदन सौंपकर मामले में पहल करते हुए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा है कि बाकुटोली से बानो रोड का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। ग्रामीणों ने विधायक से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द उचित मुआवजा राशि दिलाने की पहल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फोरलेन पथ पर रजक टोला में अंडर पास रास्ता नहीं दिए जाने से लोगों में आक्रोश -

हि...