सिमडेगा, जुलाई 9 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी, एसडीओ के संयुक्त निर्देशानुसार गुरुवार को जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शहरी क्षेत्रों में मीट एवं चिकन दुकानों में सघन जाँच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मीट एवं चिकन दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए, नगर परिषद् से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेते हुए, वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेने तथा मानकों को पूर्ण रूप से पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही भविष्य में बिना वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के व्यापार (अवैध व्यवसाय) नहीं करने की चेतावनी दी गई अन्यथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के सुसंगत धाराओं के तहत् कार्यवाही कर दी जाएगी। निरीक्षण के क्रम में बाजार टांड में विभिन्न खा...