Simdega News: मिठाइयों और गिफ्टिंग से सिमडेगा में होगा लाखों का कारोबार
सिमडेगा, नवम्बर 1 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दीपावली को लेकर सिमडेगा का बाजार गुलजार है। मिठाइयों और खान-पान के साथ गिफ्टिंग बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। दीपावली के मौके पर जिले में मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट आइटमों का लाखों रुपये का कारोबार होता है। इस बार पारंपरिक मिठाई के डिब्बों के साथ ड्राई फ्रूट्स, आकर्षक गिफ्ट हैंपर, चॉकलेट, गैजेट्स और इनडोर प्लांट्स की मांग भी बढ़ी है। लोग कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत गिफ्टिंग के लिए नए विकल्प पसंद कर रहे हैं। मिठाइयों के बाजार में स्थानीय हलवाइयों की दुकानों के साथ ब्रांडेड आउटलेट्स भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग शुगर-फ्री मिठाइयों और कम चीनी वाले खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.