सिमडेगा, अगस्त 13 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा पुलिस ने मारपीट मामले के आरोप में रोशन नायक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। सीआई भिखारी राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि बनटोली, लचरागढ़ में लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोशन नायक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छापेमारी के क्रम में पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...