सिमडेगा, सितम्बर 22 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में पतिराम बोदरा नामक व्यक्ति के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोलेबिरा थाना क्षेत्र के साहूटोली निवासी जगन्नाथ प्रसाद उर्फ जग्गू प्रसाद के रूप में हुई है। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 20 सितंबर को शाम कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कॉलेज टोली में पतिराम बोदरा नामक व्यक्ति को जगन्नाथ प्रसाद उर्फ जग्गू प्रसाद ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में पतिराम को गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद पतिराम की पत्नी के आवेदन पर कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...