सिमडेगा, सितम्बर 6 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। महाबुआंग पुलिस के त्वरित कार्रवाई एवं बेहतर प्रयास से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल परिजनों को सौंपा गया। बताया गया कि परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब युवक का कोई सुराग नहीं मिला, तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...