Simdega News: माटी की सौंधी महक और परंपरा का संगम बना पलाश दिवाली मेला
सिमडेगा, नवम्बर 6 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। आधुनिक बाजार की चकाचौंध के बीच हेरिटेज भवन परिसर में आयोजित पलाश दिवाली मेला माटी की सौंधी महक और स्थानीय हुनर की खूबसूरती से लोगों का मन मोह रहा है। डीसी कंचन सिंह की पहल पर आयोजित इस मेले में गुरुवार को दूसरे दिन भी लोगों की अच्छी भीड़ उमड़ी। मेला में देशी सजावट से सजे परिसर में मिट्टी, बांस और प्राकृतिक संसाधनों से तैयार उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में बांस से निर्मित विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां, सूप, टोकरी और पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर लोगों को खूब लुभा रहे हैं। वहीं धान की सुनहरी बालियों से गुथे झाड़ू के आकार के आकर्षक सजावटी सामान अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। मिट्टी से तैयार रंग-बिरंगे दीये और कलात्मक मूर्तियां दीपावली की पारंपरिक छटा बिखेर रही हैं। इन उत्पादों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.