सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को मालसाड़ा स्थित मां वनदुर्गा मंदिर परिसर में मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ढाक-नगाड़ों की गूंज और मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि और आरती के भक्तिमय गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लिया और क्षेत्र सहित पूरे समाज के मंगल की प्रार्थना की। कार्य...