सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र में दस दिनों के भव्य अनुष्ठान के बाद बुधवार को मां दुर्गे की विदाई की बेला आयी। पूजा-पंडालों में भक्तों ने भावुक मन से मां की अराधना की और संध्याबेला में धूमधाम से माता रानी की शोभायात्रा निकली। माता के जयकारे करते भक्तों की न तो जुबान थकी और न ही भजनों की धुन पर लगातार झुमते-थिकरते उनके पांव। भक्तिभाव और उत्साह की लहर उफान पर रही। शोभा यात्रा में मां को देखकर भक्त निहाल हो गये। हजारों सिर माता के समक्ष झूके। विनती की गयी, 'मंत्रहीन हूं, क्रियाहीन हूं, आराधना-उपासना नहीं जानता। त्रुटियों को माता रानी क्षमा करना भाव के साथ मां की प्रतिमा को देर रात सरोवर में विर्सजन कर दिया गया। शहर के पूजा पंडालो ने मां की प्रतिमा को बुधवार को शोभायात्रा के माध्यम से सरोवर तक ले ...