Simdega News: महिलाओं से पैसा चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा, अक्टूबर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा पुलिस ने एक महिला चोर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि दो अक्तूबर को लसिया बाजार में एक महिला से 3500 रुपए की चोरी हुई थी। चोरी के बाद महिला ने कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले के आलोक में अनुसंधानरत पुलिस ने आरोपी महिला छत्तीसगढ़ निवासी आभा बाई को चोरी के पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 3500 रुपए भी बरामद कर लिया। मौके पर थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.