सिमडेगा, अगस्त 8 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोराम पंचायत के अंबापानी गांव स्थित बुढ़ापाहार एवं राइबहार टोला में शुक्रवार को ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और वन संरक्षण को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक के विशेषज्ञ बैठक में जापान के टोक्यो से सामाजिक मुद्दों की अंतरराष्ट्रीय सलाहकार डॉ. अत्सुको नोनोगुची, दिल्ली से आजीविका विशेषज्ञ योगेंद्र कुमार, सामाजिक मुद्दों की राज्य स्तरीय डीएम नूपुर गुंजन एक्का, प्रदान संस्था के जिला समन्वयक अंशु कुजूर, ठेठईटांगर के बीपीएम संदीप कुमार तिर्की, वन विभाग के वनपाल सहित प्रखंड स्तरीय टीम उपस्थित रही। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आजीविका के स्रोत, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी तथा निर्णय लेने की क्षमता को समझना था।

ग्रामीणों के अनुभव विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से उनकी आय...