सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। महादशमी के मौके पर ओंकार पूजा समिति और नीचे बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में सिंदूर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर महिलाओं ने मां भगवती का पूजन किया और उन्हें सिंदूर चढ़ाया। इसके बाद मां को अर्पित सिंदूर से एक दुसरे के साथ सिंदूर होली खेली। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सुहाग और सौभाग्य की कामना की। मौके पर भजनों की धून पर महिलओं ने नृत्य भी किया और मां को रिझाया। इधर डीसी कंचन सिंह ने भी सिंदूर खेल प्रतियोगिता में शामिल हुई। मौके पर डीसी सहित अन्य महिलाओं ने अखंड सुहाग की कामना के साथ एक दुसरे को सिंदूर लगाया। यह भी पढ़ें- Simdega News: तामड़ा में 351 कन्याओं का हुआ सामूहिक पूजन, डीसी ने कन्याओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद यह भी पढ़ें- Simdega News: शानदार आतिशबाजी...