सिमडेगा, अगस्त 22 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। महंगाई की लगातार बढ़ती मार से आम लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है। बढ़ती महंगाई के कारण रसोई का खर्च संभालना परिवारों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में चीनी समेत कई जरूरी खाद्य सामग्रियों की कीमतों में तेजी आई है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि आमदनी के मुकाबले रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 20 दिनों में चीनी की कीमत में करीब 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। चीनी 50 रुपये से बढ़कर करीब 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसका असर मिठाई कारोबार पर भी पड़ा है। कई कारोबारियों ने मिठाइयों के दाम में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने से मिठाई के भाव बढ़ाना मजबूरी हो गई है। ...