Simdega News: मशरूम उत्पादन से किसान बढ़ाएं अतिरिक्त आय: माधुरी टोप्पो
सिमडेगा, अगस्त 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। उद्यान विकास योजना के तहत जिला उद्यान कार्यालय के तत्वावधान में पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पाकरटांड़ के कैरबेड़ा पंचायत भवन में हुआ। प्रशिक्षण में किसानों, विशेषकर महिला किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करने, बेड बनाने, स्पॉन के उपयोग, रख-रखाव, रोग एवं कीट प्रबंधन, कटाई और विपणन की जानकारी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त किसानों को आगामी उत्पादन सत्र में प्रति किसान 30 मशरूम उत्पादन बैग की इकाई उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। समापन समारोह में जिला उद्यान पदाधिकारी माधुरी टोप्पो ने प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरएर किए। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.