सिमडेगा, अगस्त 5 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया की स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी दी गई।

मलेरिया की स्थिति सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद ने बताया कि बानो एवं जलडेगा प्रखंड में मलेरिया के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। मौके पर डीसी ने मलेरिया की रोकथाम के लिए जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को रात में सोते समय अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करने, आसपास साफ-सफाई रखने तथा मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, निजी हॉस्टल, प्रशिक्षण संस्थानों सहित अन्य श...