सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लम्बोई गांव में मामूली सी बात से नाराज होकर एक पति ने कटीनाशक खाकर जान दे दी। बताया गया कि लम्बोई निवासी गोविंद गोंड सोमवार को शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा था। घर पहुंचते ही उसने अपनी पत्नी से खाना परोसने को कहा। जब पत्नी ने खाना लगाया, तो थाली में परोसी गई सब्जी उसे पसंद नहीं आई। इसी बात को लेकर गोविंद उग्र हो गया और उसने गुस्से में आकर खाने की सब्जी को फेंक दिया व अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर गोविंद ने घर में रखा जहरीला कीटनाशक पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह तड़पने लगा। यह देख परिजनों ने आनन-फानन में गोविंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि तब तक जहर का असर पूरे शरीर में फैल चुका ...