Simdega News: मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सिमडेगा, जुलाई 22 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पावर हाउस के समीप निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में कार्यरत मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की है। बताया गया कि मृतक मजदूर मुख्तार शेख साहेबगंज निवासी है। फिलहाल वह यहां रहकर बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद में मजदूर ने आत्महत्या की है। इधर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। - यह भी पढ़ें- Bagaha News: विवाहिता ने पारिवारिक विवाद में की आत्महत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.