सिमडेगा, अक्टूबर 8 -- मंडल कारा का औचक निरीक्षण Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर डालसा सचिव मरियम हेमरोम ने गुरुवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कारा परिसर की व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता और कानूनी सहायता की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण की शुरुआत जेल के रसोईघर से हुई। सचिव ने खाद्यान्न के भंडारण, भोजन बनाने की प्रक्रिया, बर्तनों की सफाई और रसोईघर की व्यवस्था देखी। बंदियों की रोटी के लिए गूंथे गए आटे की गुणवत्ता की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में साफ-सफाई की कमी मिली। खाना बनाने वाले कर्मी एप्रोन नहीं पहने थे। वहीं तैयार रोटियां रखने वाले स्थान पर भी पर्याप्त सफाई नहीं थी। इस पर सचिव ने जेल प्रशासन को तत्काल सुधार के निर्देश द...