Simdega News: भौंरा के हमले से पारा शिक्षक की मौत
सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लबडेरा नावाटोली निवासी राउमवि लबडेरा में कार्यरत पारा शिक्षक इग्नासियूस लकड़ा की भौंरा के हमले के बाद मौत हो गई। मृतक की पत्नी अनास्तासिया किंडो ने बताया कि 10 अक्तूबर को उनके पति स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे, इसी दौरान भौंरा ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल शिक्षक को कुरडेग में ही प्राइवेट क्लिनिक में इलाज कराया गया। रविवार को स्थिति बिगड़ने पर परिजन कुरडेग सीएचसी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कुरडेग पुलिस शव अपने कब्जे में करते हुए आश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.