Simdega News: भारी बारिश से डोंगाजोर झरिया पुल के ऊपर बहने लगा पानी
सिमडेगा, अगस्त 11 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण अलिंगुर स्थित डोंगाजोर झरिया पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। ग्रामीणों के अनुसार पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने के कारण दोपहिया और पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल के दोनों ओर लोगों को पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। इससे क्षेत्र के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। बताया गया कि डोंगाजोर झरिया पर बना यह पुल वर्ष 1990 में बनाया गया था। करीब तीन दशक से अधिक पुराना होने के कारण पुल अब जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। भारी बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.