सिमडेगा, अक्टूबर 10 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाघडेगा पंचायत के धवईटोली गांव में भाजपा नेता के प्रयास के गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताया गया कि गांव में ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से खराब पड़ा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए रवि गुप्ता ने बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का प्रयास किया। उनके प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा। मौके पर विकास कुमार, गौतम कुमार, बुलेश्वर प्रसाद, आकाश कुमार, अमित कुमार, सतीश प्रधान, टिकेश्वर प्रधान, राजेश प्रधान एवं सहदेव मांझी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...