सिमडेगा, जुलाई 3 -- Simdega News: पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के नानसेरा स्थित टोंगरी क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर प्रस्तावित चबूतरा निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग को लेकर डीएफओ को ज्ञापन सौंपा है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वन महोत्सव: उजड़ी ज़मीन पर उगी उम्मीद की हरियाली ज्ञापन की सामग्री भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा द्वारा सोंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मौजा नानसेरा, खाता संख्या-188, प्लॉट संख्या-2116, किस्म-टोंगरी, रकबा-35 एकड़ 60 डिसमिल भूमि राजस्व अभिलेखों के अनुसार वन विभाग के अधीन दर्ज है। श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि यदि संबंधित भूमि वन विभाग की अधिसूचित भूमि है, तो बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति एवं वन संरक्षण अधिनियम सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों का पालन किए किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण कराया जाना नियमों के विरुद्...