सिमडेगा, जुलाई 8 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम के सिमडेगा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सिमडेगा पहुंचने पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।

बैठक का आयोजन उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समरसता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सिमडेगा में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, अनुसूचित जाति समाज के बीच पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प...