Simdega News: भटकी हुई विक्षिप्त महिला सकुशल बरामद
सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पुलिस की तत्परता से भटकी हुई विक्षिप्त महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। सूचना पर कोलेबिरा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सकुशल बरामद कर थाना लाया गया तथा उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम के प्रयास एवं तत्परता से महिला के परिजनों का पता लगाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत महिला को सकुशल एवं सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा महिला को सकुशल बरामद कर सुरक्षित सुपुर्द किए जाने पर कोलेबिरा थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.