Simdega News: बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला
सिमडेगा, जुलाई 7 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित तीखे मोड़ पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त जरूर हुआ लेकिन सभी लोग सुरक्षित बच गए। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मोड़ काफी तीखा है। जिस कारण यहां अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने इस स्थान पर सड़क सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए जाने की मांग की है। - यह भी पढ़ें- Deogarh News: गड्ढे में पलटी कार, बाल-बाल बचे चालक व सवार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.