Simdega News: बोलबा में 18 जुलाई को होगा रथयात्रा का आयोजन
सिमडेगा, जुलाई 14 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। रथ यात्रा को लेकर दुर्गा मंदिर परिसर में मोतीराम सेनापति की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 18 जुलाई को भगवान जगन्नाथ स्वामी, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दिन अपराह्न 3:00 बजे से शोभायात्रा राम प्रताप प्रधान के निवास स्थान से लेकर थाना परिसर तक निकाली जाएगी। शिव मंदिर में नौ दिनों तक रखा जायेगा। मौके पर पारंपरिक ढ़ोल-नगाड़े के साथ, हरिकृतन मंडली भी अपना प्रदर्शन करेगी। वहीं पैक्की नाच भी कार्यक्रम होगा। बैठक में विश्वा सिंह, पूर्ण प्रधान, गिरधारी सिंह, गणेश सिंह, रामराज यादव, रणवीर ठाकुर, इंद्र मोहन सिंह, परमानंद बड़ाइक, रामप्रवेश शाह, उमाशंकर हजाम आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राजमहल : धूमधाम से 16 को निकलेगी भगवान जगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.