सिमडेगा, सितम्बर 29 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को बाजार में हाथी के अचानक आ जाने से भगदड़ मच गई। दिन के करीब 11 बजे एक हाथी बोलबा नीचे बाजार स्थित समसेरा मोड़ की ओर से प्रखंड मुख्यालय की तरफ बढ़ा। हाथी को देखकर आसपास के लोगों में हलचल मच गई और देखते ही देखते उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली हाथी समसेरा मोड़ से होते हुए ब्लॉक क्वार्टर पहुंचा। इसके बाद वह प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप से गुजरते हुए बैंक ऑफ इंडिया की ओर बढ़ा।

ग्रामीणों की अपील वहां से हाथी बोलबा मुख्य सड़क होते हुए साप्ताहिक बाजार की दिशा में चला गया। कुछ समय तक हाथी के मुख्य सड़क और बाजार क्षेत्र में मौजूद रहने के कारण लोगों में भय के साथ-साथ उसे देखने की उत्सुकता भी बनी रही। बाद में जंगली हाथी...