Simdega News: बेघर परिवार के घर पहुंचे भरत प्रसाद, लेकर गए चदरा एवं जरूरत के सामान
सिमडेगा, सितम्बर 13 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। समाजसेवी सह सब्जी व्यापारी भरत प्रसाद रविवार को बारिश के कारण घर गंवा चुकी ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा पंचायत के चिड़राटोली निवासी अल्मा मिंज के घर पहुंचे। शनिवार को ही अल्मा अपने बच्चों के साथ करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर मदद की उम्मीद में भरत प्रसाद के पास पहुंची थी। परिवार की स्थिति जानने के बाद भरत प्रसाद ने रविवार को स्वयं उसके घर पहुंचकर हालात देखे और जरूरी सामान उपलब्ध कराया। घर पहुंचने पर उन्होंने अल्मा और उसके बच्चों से बातचीत की। परिवार की परेशानी और बच्चों की जरूरतों को समझते हुए उन्होंने मच्छरदानी, 16 रंगीन चदरा, कंबल, गर्म कपड़े, साड़ियां और बच्चों के कपड़े दिए। इसके अलावे फल, बच्चों के खाने-पीने की सामग्री और एक बोरा आटा सहित अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया। बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.