Simdega News: बूगी-वूगी नृत्य प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन कल
सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि।लचरागढ़ में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा महाअष्टमी के शुभ अवसर पर 18 अक्तूबर को बूगी-वूगी नृत्य प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं की नृत्य प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनकी कला को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपये एवं शील्ड, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये एवं शील्ड तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Simdega News: बानो व ठेठईटांगर में दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.