Simdega News: बुजुर्ग समाज की धरोहर, सम्मान और सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी: डॉ सिलवंत एक्का
सिमडेगा, अक्टूबर 1 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल के सभागार में बुजुर्गों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन जिला नोडेल पदाधिकारी डॉ सिलवंत एक्का ने दीप जलाकर किया। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में बुजुर्गो को समाज की धरेहर बताते हुए उन्हें सम्मान और सुरक्षा देने की जिम्मेवारी बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र जीवन का स्वाभाविक चरण है। बुजुर्गों के पास जीवन का लंबा अनुभव, ज्ञान और सामाजिक मूल्यों की पूंजी होती है, जिसका लाभ परिवार और समाज दोनों को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए परिवार, समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलकर जिम्मेदारी निभानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.