Simdega News: बीरू-बिरकेरा का क्षतिग्रस्त पुल बना जानलेवा
सिमडेगा, जुलाई 11 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के बीरू-बिरकेरा पहुंच पथ स्थित नदी पर बना पुल के बहे एक वर्ष गुजर चुके हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। मजबूरी में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर लकड़ी का अस्थायी पुल तैयार किया है, लेकिन उसकी हालत भी बेहद खराब है। रोजाना स्कूली बच्चे, कॉलेज के छात्र, महिलाएं और ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर इसी पुल से आवागमन कर रहे हैं।
पुल की स्थिति ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में पुल कभी भी टूट सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार पुल की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर स्थायी पुल निर्माण की मांग की गई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुल के धंस जाने से लोगों को बाजार, अस्पताल, स्कूल और जिला मुख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.