सिमडेगा, जुलाई 10 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। एसआईआर को लेकर बीडीओ नईमुददीन अंसारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतो का दौरा किया। अपने दौरे के क्रम में उन्होंने उकौली, बांकी, साहुबेडा, डुमिरिया, गेनमेर पंचायत के बूथों का किया निरीक्षण करते हुए एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की। बीडीओ ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए सभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं का नाम छूटने न पाए और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाए। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने दस्तावेजों के साथ बीएलओ को सहयोग करें ताकि समय पर कार्य पूरा हो सके। यह भी पढ़ें- Dumka News: रामगढ़ में एसआईआर का काम तेजी से चल रहा -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...