Simdega News: बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत निःशुल्क खरीफ बीज का वितरण
सिमडेगा, जुलाई 14 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच निःशुल्क खरीफ फसल बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे किसानों को मूंग, उड़द एवं अरहर के उन्नत किस्म के बीज वितरित किए गए। बीज वितरण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने किसानों को बीज प्रदान करते हुए सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्नत बीजों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग से किसान अपनी उपज और आय दोनों बढ़ा सकते हैं। मौके पर बीएओ महावीर बड़ाईक ने किसानों को श्रीविधि एवं वैज्ञानिक पद्धति से खरीफ फसलों की बुआई, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन तथा फसल की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.